College at a glance

महाविद्यालय एक झलक 

शासकीय स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय, बोड़ला की स्थापना सन् 2007 में की गई। इस महाविद्यालय में स्नातक के स्तर पर तीन संकायो में क्रमशः कला, विज्ञान वाणिज्य एवं स्नातकोत्तर एम.ए. (समाज शास्त्र), एम.ए. (राजनीति विज्ञान) एवं एम. कॉम में अध्यापन होता है।

हेमचंद यादव विश्व विद्यालय दुर्ग से संबंध यह महाविद्यालय राज्य शासन एवं जनभागीदारी समिति के द्वारा प्राप्त अनुदानों से निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर एवं उत्कृष्टता के केन्द्र के रूप में विकसित हो रहा है | अपनी विशिष्ट कार्य संस्कृति के बल पर हम अपने लक्ष्यों तथा उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयत्नशील है।

महाविद्यालय की नवगठित सक्रिय जन-भागीदारी समिति के अध्यक्ष माननीय श्री नरेश चंद्रवंशी जी है, जिनके उत्साहवर्धक प्रयासों एवं सतत् सहयोग से यह महाविद्यालय समग्र विकास के पथ पर आगे बढ़ने को प्रयासरत है।

हमारा उद्देश्य सामाजिक एवं राष्ट्रीय आवश्यकताओं के अनुरूप समग्र विकास के साथ विशिष्ट व्यक्तित्व का निर्माण करना है। राज्य शासन की प्रेरणा व मार्गदर्शन से समस्त महाविद्यालय परिवार, जनभागीदारी समिति एवं अन्य संस्थाओं के आपसी सामजस्य से शिक्षा, अनुसंधान एवं शैक्षणिकेत्तर गतिविधियों के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य करते हुये भारतीय संस्कृति एवं निष्ठापूर्वक कार्य करने के लिए वचनबद्ध है।

यह महाविद्यालय कबीरधाम जिले के बोडला विकासखण्ड के ग्राम पंचायत भीरा में स्थित है। वर्तमान सत्र 2025 - 26 में विद्यार्थियों कि संख्या 698 है। रायपुर राजधानी से इसकी दुरी 140  कि.मी.,जिला मुख्यालय से इसकी दुरी 24 कि.मी.है।

Govt College Bodla | Best College in kawardha | Bodla college | Govt. Swami vivekanand College Bodla Dist Kabirdham